लोहारू: खाटू श्याम बाबा का विश्व प्रसिद्ध फाल्गुन लक्खी मेला शुरू, श्याममय हुआ लोहारू क्षेत्र
Loharu, Bhiwani | Mar 13, 2024 सीकर जिले में देश के लाखों करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक बाबा खाटू श्याम जी का विश्व प्रसिद्ध फाल्गुन लक्खी मेला 11 मार्च से शुरू हो गया है तथा मेले में शिरकत करने के लिए श्याम भक्तों के पैदल जत्थे लोहारू से होकर गुजर रहे है। राजस्थान की सीमा से सटा होने के कारण प्रदेशभर के विभिन्न स्थानों से रवाना होने वाले पैदल बाबा श्याम की नगरी के लिए प्रस्थान करतेहै।