लोहारू: लोहारू की सीबीएम स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में 22 यूनिट रक्त एकत्रित
Loharu, Bhiwani | Mar 13, 2024 रक्त का कोई विकल्प नहीं है तथा इसका किसी भी फैक्टरी में निर्माण नहीं किया जा सकता, ऐसे में युवाओं को मानवता के प्रति रक्तदान के लिए आगे आकर जरूरतमंद का सहयोग करना चाहिए। यह बात एसडीएम अमित कुमार ने नगर की सीबीएम स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कही।