खुरई: सकल जैन समाज खुरई ने नगर पालिका के टीन शेड में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
Khurai, Sagar | Feb 25, 2024 खुरई की सकल जैन समाज ने नगर पालिका टीन शेड में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में सभी समाज के लोग पहुंचे,सभी ने आचार्य श्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उदगार व्यक्त किए। पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे,विधायक प्रतिनिधि लखनसिंह,नपा अध्यक्ष नन्ही बाई ने भी दी श्रद्धांजलि