गिरिडीह: पीरटांड़ थाना अंतर्गत पांडेयडीह गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
पीरटांड़ थाना अंतर्गत पांडेयडीह गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। चारों का इलाज शुक्रवार सुबह 8 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। इस बाबत पीरटांड़ थाना अंतर्गत चंपानगर निवासी घायल रोहित मरांडी ने बताया कि वह बबलू मरांडी के साथ बाइक से पीरटांड़ स्थित बालिका छात्रावास बहन से मिलने गया था।