अनूपगढ़ के सरकारी जिला अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से एक युवक ने शटर पर लगे तालों को तोड़कर मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मेडिकल स्टोर के संचालक धर्मपाल ने आज मंगलवार शाम 4 बजे बताया कि चोर मेडिकल स्टोर से 8000 रुपये नगद, दवाइयां और अन्य सामान चुराकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।