चांदवा: सरलाही पहाड़ी मंदिर के पीछे हाई टेंशन टावर पर फंदे से झूलता मिला किशोरी का शव
चंदवा थाना क्षेत्र के अलौदिया पंचायत अंतर्गत सरलाही पहाड़ी मंदिर के पीछे बुधवार की दोपहर करीब एक बजे हाई टेंशन टावर पर एक किशोरी का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पीले गमछे के सहारे टावर में झूलता हुआ पाया गया।