बागपत: बागपत शहर स्थित मेरठ-बागपत-सोनीपत हाइवे पर एक मजदूर ने दूसरे मजदूर को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
बागपत शहर स्थित मेरठ बागपत सोनीपत हाईवे पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे दो मजदूरों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मजदूर ने दूसरे मजदूर के साथ गाली-गलौच करते हुए बेरहमी से मारपीट की। घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मजदूर दूसरे मजदूर को पीटता दिखाई दे रहा है।