कलेर: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अरवल दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार सम्मानित
Kaler, Arwal | Oct 20, 2026 दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सह प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार को जिले के विभिन्न स्थानों पर सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, कुशल नेतृत्व और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता को लेकर लोगों ने उनकी सराहना की।