गाज़ीपुर: कलेक्ट्रेट में मनाई गई बाबा साहब डॉ. B.R. आंबेडकर की जयंती, DM ने संविधान और मानव मूल्यों पर चलने का दिलाया संकल्प
देश के संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती आज पूरे देश के साथ गाजीपुर में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।