ग्वालियर गिर्द: मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी
ग्वालियर शहर में बुधवार 27 मई को सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। साइंस कॉलेज उपकेन्द्र से जुड़े श्रीराम कॉलोनी और माधव नगर फीडर के कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य के चलते विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। जिसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा मंगलवार रात 8:00 बजे जारी की गई।