ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में 10 मई को भगवान परशुराम का भव्य चल समारोह निकलेगा, 1100 महिलाएं कलश लेकर होंगी शामिल
ग्वालियर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर 10 मई को भव्य चल समारोह निकाला जाएगा, जिसकी जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में दी गई। इस बार का आयोजन खास होने वाला है, जिसमें 1100 महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल होंगी और आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।