बख्शी का तालाब: जमखनवा में खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई, दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के जमखनवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। बालक और योगेश मिश्रा पक्ष के बीच विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर इटौंजा थाने में