गिरियक: पावापुरी मोड़ से नशे की हालत में दो व्यक्तियों को पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
पावापुरी सहायक थाना पुलिस ने गुरूवार शुक्रवार की दरमियानी रात नशे की हालत में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों द्वारा मेडिकल जांच में अलकोहल सेवन की पुष्टि किये जाने के बाद उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.