होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: पर्यटन घाट पर नर्मदा नदी में डूबा 15 वर्षीय किशोर, बचाव अभियान जारी
पर्यटन घाट पर रविवार को 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया छिंदवाड़ा जिले की उमरेठ तहसील से अपने दादा की अस्थियां विसर्जित करने पहुंचे एक परिवार का 15 वर्षीय किशोर नर्मदा नदी में डूब गया। घटना होते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा। बेटे को डूबता देख मां बेसुध हो गई और रो-रोकर उसका बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच।