जबलपुर: बेटे की रंजिश में पिता की जान: तिलवारा घाट हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा
जबलपुर के तिलवारा घाट इलाके में हुई दस्सीलाल की हत्या का सच जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, खूनी खेल की यह पटकथा जेल की सलाखों के पीछे बंद शातिर बदमाश संजू सारंग ने लिखी थी। संजू का मृतक के बेटे मोनू के साथ पुराना विवाद था, जिसका बदला लेने के लिए उसने अपने प्यादों—शुभम पांडे, शरद बर्मन और एक नाबालिग—को मैदान में उतारा था। आरोपी पूरी तैयारी के साथ मोनू को खत्म