जालौर: सोमवार को शहर के सदर बाजार में उमंग, उत्साह व प्रेम के साथ खेली गई होली
Jalor, Jalor | Mar 25, 2024 सोमवार को शहर के सदर बाजार, आजाद चौक, खानपुरा मोहल्ला, पूरा मोहल्ला, प्रताप चौक, किले की घाटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में शहर वासियों ने प्रेमपूर्वक होली खेली। इस दौरान अलग-अलग बालकों की टोलियां ने घर-घर जाकर एक दूसरे पर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर मुंह मीठा करवाया। इसी तरह शहर के शिवाजी नगर, पोलजी नगर में भी महिला मंडलों की ओर से होली खेली गई है।