बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के कालीचरण मार्ग निवासी तीन दिन से लापता दो किशोरों के रामगंगा में मिले शव
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के कालीचरण मार्ग के रहने वाले दो किशोरो के शव रामगंगा में तैरते हुए मिले हैं। दोनों तीन दिन से लापता बताए जा रहे थे। पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी को सुलझाने में लग गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।