बरेली: चौकी चौराहा पर श्री महाकाल भारतीय सेना ने किया पुतला फूंकने का आयोजन
कोतवाली थाना क्षेत्र के चौकी चौराहा पर श्री महाकाल भारतीय सेना संगठन ने रामजीलाल सुमन का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि अगर माफी नहीं मांगी गई। तो देश के अंदर एक बड़ा आंदोलन होगा इसके जिम्मेदार रामजीलाल होंगे। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।