कांके: रांची के तमाड़ में सैलून की आड़ में चल रहा था गांजे का कारोबार, संचालक गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2026 रांची के तमाड़ में सैलून की आड़ में गांजे का कारोबार चल रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने सैलून संचालक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सैलून में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान करीब 3.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद पुलिस ने सैलून संचालक को गिरफ्तार कर लिया।