कुरावली: ओछा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर बालू का ट्रक पलटने से विद्युत पोल टूट गए, आवागमन हुआ बाधित
ओछा थाना क्षेत्र के ग्राम नगला आशा के पास गुरुवार को सुबह एक बालू से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं ट्रक में विद्युत तार फंसने की वजह से 4 विद्युत पोल टूट गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आवागमन बाधित रहा। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत पोल को किनारे किए जिससे आवागमन सुचारू कराया गया।