कांके: राज्य योगा सेंटर से अल्बर्ट एक्का चौक तक रन फॉर योगा का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 14, 2026 राज्य योगा सेंटर से अल्बर्ट एक्का चौक तक रविवार सुबह करीब 11 बजे रन फॉर योगा का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के मद्देनजर लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। इस अवसर पर एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि योग केवल योग दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।