टांटोटी: बांदनवाड़ा का बंगाली डॉक्टर हुआ बरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट ने संदेह का लाभ देकर किया बरी
Tantoli, Ajmer | May 8, 2026 न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम गुप्ता ने बिना लाइसेंस के दवाईयां रखने,बेचने,डॉक्टर बताकर आमजन के जीवन को खतरे में डालने के आरोपी बंगाली डॉक्टर विजय हलदर हाल निवासी बांदनवाड़ा को शुक्रवार दोपहर 1 बजे संदेह का लाभ देकर बरी करने के आदेश पारित किये।आरोपी के अधिवक्ता मनोज आहूजा ने बताया आरोपी के खिलाफ 7 नवंबर 2016 को BCMHO ने भिनाय थानाधिकारी को रिपोर्ट दी थी।