गोमिया: तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में नीम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला
Gumia, Bokaro | Apr 4, 2026 गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तुसको कर्बला मैदान के पास जंगल में चतरोचट्टी रविदास टोला निवासी जमुना रविदास के छोटे पुत्र 18 वर्षीय सतीश कुमार रविदास का शव नीम के पेड़ से लटका हुआ पाया गया।शनिवार समय लगभग साढ़े बारह बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक के बड़े भाई राजकुमार रविदास का विवाह आगामी 21 अप्रैल को तय था।