हरदोई: हरदोई में सपा नेता व पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने यूपी में SIR पर बड़ा बयान दिया, कहा- न वोट घटने देंगे, न कटने देंगे
Hardoi, Hardoi | Oct 28, 2025 हरदोई पहुंचे कश्यप ने कहा कि सपा किसी भी हाल में अपने वोटरों के वोट न घटने देगी और न ही कटने देगी। हर बूथ पर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) प्रहरी तैनात कर किसी का वोट कटने नहीं दिया जाएगा। राजपाल कश्यप ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बैरिकेडिंग लांघकर SIR के खिलाफ विरोध जताया था।