बांसवाड़ा: पानीवाला का गड़ा गांव में जर्जर आंगनवाड़ी भवन गिरा, बड़ा हादसा टला
तलवाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत माकोद ग्राम पंचायत के पानीवाला गड़ा गांव में रविवार दोपहर 12बजे बारिश के दौरान आबादी क्षेत्र मे पुराना जर्जर आंगनवाड़ी गिरने का मामला सामने आया हे। गनीमत रही कि बारिश कि वजह वहा पर कोई नहीं था। पास मे ही सार्वजनिक चौक एवं मंदिर होने से यहाँ हर रोज आवाजाही लगी रहती है। पर बारिश कि वजह क्षेत्र सुना पड़ा हुवा था। बड़ी अनहोनी टल गई।