बरेली: बरेली में मंत्री धर्मपाल सिंह का बड़ा एक्शन, गौशालाओं की बदहाली पर फटकार, हीट वेव और बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट
बरेली में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अधिकारियों के साथ हाई लेवल समीक्षा बैठक कर बड़ा संदेश दिया है। गौशालाओं की व्यवस्थाओं पर सख्त नाराजगी जताते हुए मंत्री ने साफ कहा कि गायों के लिए हरा चारा, स्वच्छ पानी और पर्याप्त भूसा हर हाल में उपलब्ध होना चाहिए। समीक्षा के दौरान जब गौशालाओं में भूसे की सही जानकारी नहीं मिली तो मंत्री ने अधिकारियों को