उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोमवार दोपहर एक महिला निर्माणाधीन नाली के गड्ढे में गिर गईं। गड्ढे में खुले पड़े लोहे के सरिए उनके शरीर के आर-पार घुस गए। दर्द से तड़प रही महिला को स्थानीय लोगों ने सरिया काटकर बाहर निकाला।