पूरनपुर: पंजाशाह गौटिया में दामाद ने सास को छत से फेंका, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के पंजाशाह गौटिया निवासी गुलफशाह ने पुलिस को दी तहरीर में अपने पति नफीस और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुलफशाह के अनुसार उसकी शादी चार वर्ष पूर्व नफीस से हुई थी और उसकी दो नाबालिग पुत्रियां हैं। आरोप है कि पति शराब पीकर घर आता है, खर्च नहीं देता और विरोध करने पर मारपीट करता है।