हाथरस: महिला ने ससुरालियों पर एक लाख रुपए और भैंस की अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाया, देवर पर दुष्कर्म का प्रयास
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज में 1 लाख रुपए व भैंस की मांग करते हुए मारपीट कर दी। देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित महिला के परिजनों द्वारा महिला कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। महिला कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण करा मुकदमा दर्ज कर लिया है।