कोलायत: अंबेडकर जयंती पर कोलायत में भव्य वाहन रैली का आयोजन, प्रतिभाओं का सम्मान किया, सौभाग्य आयुक्त विश्राम मीणा रहे मौजूद
कोलायत क्षेत्र में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोलायत एसडीएम कार्यालय से एक विशाल वाहन रैली का शुभारंभ हुआ, जो अनुशासन और उत्साह के साथ अंबेडकर सर्किल तक पहुंची। रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में शामिल युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखा।