अजमेर: गुलाब बाड़ी में ‘सांड देवता’ का नाइट विजिट, घर में घुसकर पलंग पर आराम किया और तोड़फोड़ की, वायरल वीडियो आया सामने
Ajmer, Ajmer | Apr 4, 2026 शनिवार को दोपहर 12:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार गुलाब बाड़ी में ‘सांड देवता’ का नाइट विजिट, घर में घुसकर पलंग पर किया आराम,अजमेर के गुलाब बाड़ी इलाके में देर रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सांड अचानक एक मकान में घुस गया और करीब एक घंटे तक घर के अंदर ही डटा रहा। इस दौरान सांड ने घर में रखे पलंग पर आराम भी किया।