कोरांव: नगर पंचायत कोरांव में सफाई कर्मचारी के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर ₹1500 नकद व जेवरात की चोरी की
नगर पंचायत कोरांव के चमनगंज मोहल्ले में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक सफाई कर्मचारी के घर अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोर घर से जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, पथरा थाना कोरांव निवासी राजेंद्र प्रसाद कोरांव विकासखंड में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।