दानापुर अंतर्गत दीघा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 17 मई को दोपहर करीब 3 बजे दीघा TOP की पुलिस टीम ने गंगा नदी के दियारा क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर 1150 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर जब्त किया। पुलिस द्वारा बरामद शराब को कब्जे में लेकर मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।