चायल: मूरतगंज स्थित जेडी कॉन्वेंट स्कूल में बसपा समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत करने का आह्वान, तीनों सीटों पर जीत का लक्ष्य
मूरतगंज (कौशाम्बी)। जेडी कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को बसपा की सेक्टर-6 समीक्षा बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कौशाम्बी की तीनों सीटों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जुटने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।