पलारी: पुटपुरा में सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर बेजा कब्जे का मामला, 8 जून को प्रशासनिक टीम करेगी स्थल का निरीक्षण
ग्राम पुटपुरा में सैकड़ों एकड़ शासकीय भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कथित बेजा कब्जे के मामले ने अब प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 जून को राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को गांव भेजने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की शासकीय भू