बरहट: हूल दिवस पर 30 जून को जमुई पहुंचेगी आदिवासी अधिकार पदयात्रा, मिला IIP का समर्थन
Barhat, Jamui | Jun 25, 2026 हूल दिवस के अवसर पर 29 व 30 जून को भाकपा माले, आदिवासी संघर्ष मोर्चा और अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय आदिवासी अधिकार पदयात्रा निकाली जाएगी। गुरुवार को जमुई में आयोजित प्रेस वार्ता में इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सहरसा विधायक आईपी गुप्ता ने 2 बजे पदयात्रा को समर्थन देने की घोषण की।