सोनो: तेज आंधी और बारिश से झाझा की बिजली व्यवस्था हुई चरमराई, 7 घंटे तक अंधेरे में रहे लोग
Sono, Jamui | May 14, 2026 झाझा शहर एवं प्रखंड क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। अचानक आए खराब मौसम के चलते कई जगह बिजली के तार और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक ठप रही। रातभर लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हुए। गुरुवार की सुबह 8 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुआ।