शाहजहांपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की मांग, ब्राह्मण समाज ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन और सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। बिहार में भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में ब्राह्मण समाज समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मामले की सीबीआई जांच कराने तथा भरत तिवारी के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।