कटनी ग्रामीण: उप स्वास्थ्य केंद्र उमरिया में बाउंड्री नहीं होने से समस्याओं का घेरा
कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के उमरिया में बना सर्व सुविधा युक्त उप स्वास्थ्य केंद्र आज अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। लाखों रुपये खर्च कर तैयार की गई इस बिल्डिंग में एक बुनियादी जरूरत—बाउंड्री वॉल—की अनदेखी ने इसे समस्याओं का अड्डा बना दिया है। बाउंड्री न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र का परिसर पूरी तरह खुला पड़ा है।