खंडवा नगर: मां नवचंडी मेला क्षेत्र में फूड जोन पर बवाल, कांग्रेस अध्यक्ष जेसीबी पर चढ़ीं, महंत ने जताई आपत्ति
खंडवा में मां नवचंडी मंदिर परिसर में नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे अस्थायी फूड जोन को लेकर विवाद। महंत बाबा गंगाराम ने भूमि को मेला हेतु आरक्षित बताया। वहीं खुदाई शुरू होते ही कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी जेसीबी पर चढ़कर चाबी निकाल लीं। कांग्रेस ने कहा—मामला कोर्ट में है, फैसला आने तक निर्माण रोका जाए। यह जानकारी शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है।