साइबर थाना द्वारा महिला कॉलेज में साइबर अपराध से बचने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि आज के समय में फर्जी कॉल, ऑनलाइन फ्रॉडिंग का काफी प्रचलन चल गया है. इससे आमलोगों को बचाने की जरूरत है.