पथरगामा: पथरगामा 72 घंटे तक चल 24 प्रहर बांग्ला पाला संकीर्तन राधा कृष्ण लीला का हुआ भव्य वर्णन
प्रखंड के पिपरा ग्राम में शनिवार को 3:00 बजे शाम में 72 घंटे तक चलने वाले 24 प्रहर बांग्ला पाला संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन गांव में कई वर्षों से लगातार आयोजन होता आ रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आसपास के गांव के लोग शामिल होकर भक्ति रस का आनंद उठाते हैं।