ग्वालियर गिर्द: किशोर को बंधक बनाकर कमरे में पीटा, सीने पर बंदूक लगाकर धमकाया
शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर में रहने वाले एक किशोर का विक्की तोमर और उसके तीन साथियों ने अपहरण कर लिया और उसे 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा जहां उसकी जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसके सीने पर बंदूक लगा दी और जान से मारने की धमकी दी, किसी तरह अरुण गुर्जर नाम का यह किशोर बदमाशों के चंगुल से छूटा और उसने अपने घर वालों को पूरी बात बताई।