नानपारा: नानपारा में भारी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज संपन्न, एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद
बहराइच जिले में बवाल के बाद जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। नानपारा शहर में शुक्रवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। नानपारा में शुक्रवार को 1:00 बजे नमाज को लेकर एसडीएम सहित अन्य भारी पुलिस बल तैनात रही।