जोकीहाट: जोकीहाट मेले में चीख-पुकार, कार की चपेट में आया बच्चा, लोगों ने की कार में तोड़फोड़
Jokihat, Araria | Jun 29, 2026 अररिया के जोकीहाट स्थित पथराबाड़ी ईदगाह मैदान में मेले के दौरान एक टाटा अल्ट्रोज कार ने 3 वर्षीय मासूम मसरूला को टक्कर मार दी। बच्चा सुरक्षित बच गया, लेकिन गुस्साई भीड़ ने कार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। पूर्व सरपंच के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और पंचायत के जरिए समाधान की कोशिश जारी है।