टिमरनी: टिमरनी सहित जिले में लगेंगे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर, तैयारी के लिए 30 अप्रैल को होगी बैठक
Timarni, Harda | Apr 29, 2026 आज 29 अप्रैल शाम 6 बजे जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी उमा पटेल ने बताया कि इन शिविरों की बेहतर तैयारी और रूपरेखा तय करने के लिए 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में शिविर की तिथि, समय, स्थान, प्रशिक्षकों की उपलब्धता सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।