पिछोर: ग्राम पड़ोरा में हरिजन बस्ती में रहने वाले सैकड़ो परिवार जूझ रहे पानी की समस्या से #jansamasya
पिछोर अनुविभागीय अंतर्गत ग्राम पड़ोरा में हरिजन बस्ती में रहने वाले सैकड़ो की संख्या में परिवार के लोगों ने आज सोमवार को शाम 4:30 बजे बताया है कि हमारे ग्राम में पानी की बहुत समस्या है।पानी से लगभग 100 से अधिक परिवार के लोग परेशान हैं पीने को नहीं है पानी,है तो 2 किलोमीटर दूर पानी भरने के लिए जाना पड़ता है।सुबह से लेकर शाम तक एक डब्बा पानी भरने को इंतजार।