सांगोद: सांगोद के मालिहेड़ा गांव में प्रशासन की कार्रवाई, सरकारी जमीन से हटाया कब्जा, जल्द बनेगी गौशाला
Sangod, Kota | May 7, 2026 सांगोद-पलायथा रोड पर मालीहेड़ा गांव में प्रशासन ने करीब साढ़े चार बीघा चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। भेरूजी महाराज मंदिर के पीछे स्थित इस भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा था,जिससे ग्रामीणों और पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण पशुओं के चरने की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी