हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे से डी फार्मा का पेपर देने गया छात्र लापता हुआ
सुमेरपुर कस्बे से डी फार्मा का पेपर देने मैनपुरी गया एक छात्र 12 जून से लापता है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कस्बे के वार्ड संख्या 15 के निवासी शुभम वर्मा ने बताया कि उसका भाई अभय उर्फ अभिषेक वर्मा गत 12 जून को मैनपुरी डीफार्मा का पेपर देने की बात कहकर निकला था। तब से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। थक हारकर भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई