हरदा: पेट्रोल-डीजल संकट: डीलरों की चेतावनी, अनुचित कार्रवाई हुई तो जिलेभर में बिक्री बंद
Harda, Harda | May 30, 2026 हरदा। शहर की एक निजी होटल में आज 30 मई दोपहर 3 बजे जिला पेट्रोलियम एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसीएल, नायरा और रिलायंस जियो बीपी सहित विभिन्न कंपनियों के डीलरों ने भाग लिया। इस दौरान पेट्रोल-डीजल आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।